किचन की इन 5 चीजों से बने ये फेसपैक दूर करेंगे फेस स्किन की कई समस्याएं दूर

किचन की इन 5 चीजों से बने ये फेसपैक दूर करेंगे फेस स्किन की कई समस्याएं दूर

सेहतराग टीम

चेहरा, जो मनुष्य के आंतरिक सुंदरता का दर्पण माना जाता है। अगर चेहरे में निखार होता है तो व्यक्तित्व में चार चांद लग जाते हैं। इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसलिए हर कोई अपने चेहरे पर निखार और चमक बरकरार रखने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। खासतौर पर महिलाएं जिनकी ख्वाहिश होती है उनकी त्वचा ताउम्र जवां और निखरी हुई दिखाई दे। इसलिए महिलाएं अपनी स्किन को निखरी हुई और चमकदार बनाए रखने के लिए हर तरह की कोशिश करती हैं। इसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करती हैं। इसके इस्तेमाल से फायदा तो होता है लेकिन थोड़ी सी असावधानी के कारण नुकसान भी हो सकता है। साथ ही स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट लगाने के पहले अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर जान लें।

विडियो देखें- Dr. Ritu Dubey से जानिए, Working Women अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखें

अक्सर ऑयली और रूखी त्वचा का पता तो आसानी से चल जाता लेकिन कभी-कभी स्किन टाइप के बारे में पता लगाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। जैसे कि अगर आपकी टी-जोन अक्सर ऑयली रहती है और त्वचा का बाकी हिस्सा ड्राई रहता है। अगर ऐसा हो तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन कॉम्बिनेशन टाइप की है। आज हम आपको कॉम्बिनेशन टाइप स्किन के लिए कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिससे चेहरा ऑयली भी बना रहेगा और ड्राई भी नहीं होगा।

शहद और नींबू से बना फेस मास्क

इसके लिए शहद और नींबू का मिश्रण तैयार करें। इस फेस मास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। नींबू और शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है तो वहीं नींबू त्वचा से अतिरिक्त तेल को निकालता है।

गुलाब जल, शहद और दही से बनाया गया फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, शहद और दही लेकर उसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद सूखने पर पानी से धो लें।

ऑरेंज पील और दही का फेस मास्क

इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद उसमें एक चम्‍मच दही डालकर मिलाएं। ब्रश की मदद से इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह आपके चेहरे से गंदगी निकालने में मदद करेगा और त्वचा में निखार लाएगा।

स्ट्रॉबेरी और दही से बना फैस पैक

इस फैस पैक को बनाने के लिए तीन से चार स्ट्रॉबेरी में आधा कप दही डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो इसका पेस्ट बनाने के लिए इसे ब्लेंड भी कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक मुंहासों को दूर करता है और टैनिंग से भी छुटकारा दिलाता है।

अंडे और जैतून के तेल का मास्क

इसके लिए एक अंडे की सफेदी लें और उसे को दो बड़े चम्मच जैतून के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरे को पानी से साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें, इससे आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

एक्सरसाइज करने से स्किन को होते हैं ये 3 बड़े फायदे

गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।